फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pashupatinath Mandir: दानपेटियों से 23 लाख से अधिक की राशि प्राप्त, इन देशों की विदेशी मुद्रा भी शामिल

Fri, 08 Dec 2023 09:13 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Pashupatinath Mandir Mandsaur: मंदसौर में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटियों से 23 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। अमेरिका, बहरीन, सिंगापुर और येहांग की विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई।
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर के विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में रखी दान पेटियों को डेढ़ महीने बाद बुधवार को खोला गया था। भक्तों द्वारा महादेव को भेंट की गई राशि की गणना सुबह से शाम तक चली। पहले दिन की गणना में 18 लाख 36 हजार से अधिक की भेंट राशि प्राप्त हुई। वहीं, दोबारा शेष बची हुई राशि की गणना का कार्य किया गया, जिसमें पांच लाख तीन हजार 548 रुपये सहित विदेशी मुद्रा व 115 ग्राम चांदी के छोटे-मोटे आइटम प्राप्त हुए।

विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक राहुल रुनवाल ने बताया कि बुधवार सुबह तहसीलदार रघुनाथ मचार, ट्रेजरी अधिकारियों और मंदिर प्रबंध समिति के समक्ष मंदिर परिसर में रखे दानपत्रों को खोला गया था। प्रबंध समिति और बटुकों द्वारा दिनभर भेंट राशि की गणना की गई। दिनभर चली गणना में 18 लाख 36 हजार 300 रुपये की भेंट राशि प्राप्त हुई है। शेष भेट राशि की गणना गुरुवार को की गई, जिसमें पांच लाख तीन हजार 548 रुपये गणना कार्य में प्राप्त हुए।

इस प्रकार दो दिन की गणना में 23 लाख 39 हजार 848 रुपये प्राप्त हुए। विदेशी मुद्रा में अमेरिका $100, अमेरिका का $1, बहरीन का $1, सिंगापुर का $2, येहांग का 10 एवं 50 का नोट, चांदी के छोटे-मोटे आइटम 115 ग्राम आदि प्राप्त हुए। दान पात्रों से मिली राशि को बैंक में जमा करवाया गया है। वहीं, विदेशी मुद्रा को ट्रेजरी कार्यालय में जमा करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें