ट्रक चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
मंदसौर में दलौदा थाना क्षेत्र के अक्या ब्रिज के पास एक ट्रक चालक ने साइकिल चालक को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल चालक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
दलौदा पुलिस ने बताया कि प्रतापगढ़ राजस्थान निवासी नंदलाल पिता माल्या भील उम्र 38 साइकिल से जा रहा था। तभी आक्या ब्रिज के यहां ट्रक चालक ने वाहन लापरवाही पूर्वक चलाकर रौंद दिया। घटना में नंदलाल को गंभीर चोट आने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह इसका पीएम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। दलौदा पुलिस ने पीछा कर ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।