फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalit Girl Gang Raped in Rajasthan JNVU: MP के मंदसौर में ABVP-NSUI कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, लगाया ये आरोप

Wed, 19 Jul 2023 07:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

राजस्थान में जोधपुर जिले की जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में दलित नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में गांधी चौराहे पर एबीवीपी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और दोनों छात्र संगठनों ने आमने-सामने नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई थी, जिससे कानून व्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
मंदसौर में ABVP-NSUI कार्यकर्ता हुए आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर जिले में तीन युवकों द्वारा प्रेमी के साथ घर से भागी एक नाबालिग दलित युवती की मदद के बहाने उसके साथ जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों के एबीवीपी से संबंध बताए जा रहे हैं, जिसके विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंदसौर जिले में गांधी चौराहे पर नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और एबीवीपी का पुतला दहन किया।

विज्ञापन


एनएसयूआई द्वारा एबीवीपी का पुतला दहन करने की सूचना मिलने पर एबीवीपी कार्यकर्ता भी गांधी चौराहा पहुंचे और उन्होंने भी नारेबाजी शुरू कर दी। चूकि एनएसयूआई के पुतला दहन के कार्यक्रम को देखते हुए पहले से पुलिस तैनात की गई थी। लेकिन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भी गांधी चौराहा पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस का अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दिशा में घेरे रखा, जिससे कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई और प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दोनों छात्र संगठन के पदाधिकारी वहां से रवाना हो गए।

विज्ञापन


पुतला दहन के दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई झुमा-झटकी... 
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी चौराहे पर किए गए पुतला दहन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर झुमा-झटकी भी हुई। बाद में पुलिस ने फायर फाइटर की मदद से पुतले पर पानी डालकर आग बुझाई।

क्या कहना है कार्यकर्ताओं का...
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋतिक पटेल ने पुतला दहन के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जोधपुर में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा नाबालिग दलित युवती के साथ जो दुष्कर्म की घटना की गई है, वो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसका विरोध कर रहे थे। इसी बीच एबीवीपी के कार्यकर्ता भी आ गए और हमारा विरोध करने लगे, जिससे लगता है की एबीवीपी छात्रों की दुश्मन बन चुकी है।

एबीवीपी के जिला संयोजक विजय गर्ग ने कहा कि एनएसयूआई पहले यह सिद्ध करे की दुष्कर्म करने वाले एबीवीपी के कार्यकर्ता हैं। जोधपुर में हमारे मंत्री विशाल सिंह मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन राजस्थान सरकार की दोगली नीति के कारण राजस्थान पुलिस ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान सरकार पहले ये तय करे की इस घटना में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शामिल हैं या उनके लोग इसमें शामिल हैं। उसके बाद एनएसयूआई पुतला दहन करे, हमें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली थाना टीआई अमित सोनी ने कहा कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन की कोशिश की गई थी। पर्याप्त बाल यहां मौजूद है और फायर ब्रिगेड भी यहां मौजूद थी स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी सड़क के दूसरी ओर शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें