फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: मंदसौर में कुएं में मिला 11 फीट लंबा मगरमच्छ, 35 बच्चों के साथ चंबल नदी में छोड़ा गया

Thu, 29 Jun 2023 01:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर में एक कुएं में 11 फीट लंबा मगरमच्छ मिला है। मगरमच्छ एक सूखे कुएं में गिर गया था, उसके साथ उसके 35 बच्चे भी मिल हैं, जिनका रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
मगरमच्छ को चंबल में छोड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मंदसौर में 11 फीट लंबा मगरमच्छ दिखा तो ग्रामीणों में दहशत बैठ गई। वन विभाग ने मगरमच्छ को कुएं से रेस्क्यू किया है। उसके साथ 35 बच्चे और तीन अंडे भी बाहर निकाले गए हैं। मगरमच्छ और उसके बच्चों को सुरक्षित तरीके से निकालकर चंबल नदी में छोड़ा गया है। 
विज्ञापन


मामला नारायणगढ़ क्षेत्र के गांव तुमड़ी में वालसिंह के खाली कुएं का है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का अमला वहां पहुंचा था। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेतम नदी के पास यह कुआं है। मगरमच्छ ने कुएं के पास अंडे दिए होंगे। बच्चे निकलने लगे थे। मगरमच्छ कुएं में गिर गया होगा, जिससे वह उसमें फंस गई होगी। बुधवार सुबह जब मगरमच्छ दिखाई दिया, तो वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने आधे घंटे में मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने बच्चों को भी पिंजरे में रखा और फिर चंबल नदी में छोड़ने के लिए ले जाया गया।

मंदसौर के वन मंडलाधिकारी संजय रायखेरे ने कहा कि गांव तुमड़ी में 11 फीट के मादा मगरमच्छ को कुएं से रेस्क्यू किया है। कुएं के आसपास से मगरमच्छ के 35 बच्चे और तीन अंडे भी मिले हैं। सभी को चंबल नदी में छोड़ा गया है। टीम ने बहुत ही अच्छे तरीके से रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें