फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर: अश्लील डांस मामले में नगरपालिका अधिकारी शामगढ़ को किया गया निलंबित, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

Tue, 10 May 2022 10:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर जिले में मां महिषासुर मर्दिनी मेले के दौरान अश्लील डांस के मामले में कांग्रेस के विरोध के बाद नगर पालिका अधिकारी शामगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मंदसौर में अश्लील डांस मामला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले में मां महिषासुर मर्दिनी मेले के दौरान अश्लील डांस के मामले में कांग्रेस के विरोध के बाद नगर पालिका अधिकारी शामगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने नोटिस जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी। मंत्री हरदीप सिंह डंग ने नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी, निलंबन का आदेश नगरी प्रशासन संचानालय से जारी किया जाना था, लेकिन कार्यालय बंद होने के कारण कलेक्टर ने आदेश जारी सीएमओ को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


दरअसल रविवार को मंदसौर के शामगढ़ में आयोजित मां महिषासुर मर्दिनी मेले में अश्लील डांस का मामला सामने आया था, जिस मंच पर अश्लील डांस हो रहा था वहां देवी मां की तस्वीर के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्रियों की फोटो लगी थी। मेले में कई तरह की गतिविधियों के बीच रविवार शाम को मंच पर डांस का आयोजन किया गया, लेकिन इस दौरान स्टेज पर बार गर्ल का अश्लील डांस होने लगा। बाद में ग्रामीणों की आपत्ति के बाद बंद कर दिया गया। 

सोमवार को डांस का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इस पर आपत्ति उठाई थी, कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मंत्री हरदीप डंग के गृह क्षेत्र में शामगढ़ नगर परिषद द्वारा आयोजित मेला कार्यक्रम के दौरान मंच पर अश्लील डांस, वहीं, मंच पर शामगढ़ नगर की आराध्य देवी मां महिषासुर माता का, मुख्यमंत्री व मंत्री का फोटो। शिवराज सरकार के सुशासन की यह स्थिति, क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी?
विज्ञापन


कांग्रेस के सवाल उठाने के बाद मामले को बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन ने शामगढ़ नगर परिषद के मुख्य अधिकारी नासिर अली खान को निलंबित कर दिया है। जिला कलेक्टर गौतम सिंह की तरफ से देर शाम जारी बयान में कहा गया कि मां महिषासुर मर्दिनी देवी मेला 8 मई को नगरपालिका शामगढ़ द्वारा आयोजित किया गया था रात में आयोजित आर्केस्ट्रा के दौरान मंच जिस पर पीछे मां महिषासुर मर्दिनी की फोटो और जनप्रतिनिधियों की फोटो थी, जहां अश्लील डांस प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस घटनाक्रम के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरोठ से प्रतिवेदन प्राप्त किया गया था। 

प्रतिवेदन के अनुसार नासिर अली खान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, शामगढ़ के द्वारा शासकीय पशु मेले में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम करवाया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा जाने बिना ही उसे मुक्त रूप से संचालित होने दिया गया, जो इनकी अपने पदेन कर्तव्यों के प्रति लापरवाही प्रदर्शित करता है। उक्त घटनाक्रम के लिए नासिर अली खां, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, शामगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें