फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: ठंड लगने से अधेड़ व्यक्ति की मौत, शव को कुत्तों ने नोचा, बरखेड़ा का रहने वाला था मृतक

Fri, 22 Dec 2023 11:23 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी के बीच ठंड लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, शव को कुत्तों ने नोचा डाला। बता दें कि मृतक व्यक्ति शामगढ़ के पास ग्राम बरखेड़ा का रहने वाला था।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में ठंड से गुरुवार रात एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि शव को कुत्तों ने नोच भी दिया। मृतक शामगढ़ के पास ग्राम बरखेड़ा का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुबह सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि नगर के पोस्ट ऑफिस के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया। शव की शिनाख्त अमरलाल पिता शंकरलाल बागरी (55) निवासी बरखेड़ा के रूप में हुई। मामले में टीआई उदय सिंह अलावा ने बताया की मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि वह गरोठ का जमाई था और यहीं घूमता रहता था। उसके शव से खून निकल रहा था। इससे प्रतीत हो रहा था कि कुत्तों ने उसे नोच दिया। मामले की जांच की जा रही है।

तेज हुई ठंड, अलाव की नहीं व्यवस्था
ठंड तेज हो गई है। रात का तापमान करीब 10 डिग्री हो गया है। ऐसे में दिन के बजाए रातें अधिक ठंडी हो गई हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो रात में भी या तो काम करते हैं या फिर अन्य किसी कारण से रात में बाहर रहते हैं। ऐसे लोगों पर रात की ठंड भारी पड़ती है। तेज ठंड कई बार जानलेवा भी बन जाती है। सुबह मिली लाश के मामले में भी पुलिस मौत का कारण ठंड ही बता रही है। जांच के बाद और कारण भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


जब ठंड इतनी तेज हो गई है तो नगर परिषद को शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए। लेकिन नगर परिषद ने इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की। समय रहते यदि नगर परिषद ने अलाव की व्यवस्था नहीं की तो इस तरह की घटनाएं और भी हो सकती हैं। सीएमओ वीरेंद्र मेहता का कहना है कि नगर में विभिन्न स्थानों पर अलाव लगाने के लिए निर्देश दे दिए हैं। गुरुवार को ही अलाव लगाने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें