फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: चार बच्चों के साथ महिला को कुएं में कूदने के लिए मजबूर करने वाला पति गिरफ्तार, जोधपुर से पकड़ा

Thu, 18 Jul 2024 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर में चार बच्चों के साथ कुएं में कूदने वाली महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे राजस्थान के जोधपुर से पकड़ा गया है। वह महिला को मर जाने का ताना मारा करता था।
विज्ञापन
मंदसौर में महिला ने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा थी। हादसे में चारों बच्चों की मौत हो गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र के ग्राम पीपलखेड़ा में 14 जुलाई को सुगनाबाई के चार बच्चों के साथ कुएं में कूदने के मामले में फरार पति रोडूसिंह बंजारा को पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के दिन से ही फरार था।
विज्ञापन


टीआई प्रभात गौड ने बताया आरोपी को घटना के दिन से तलाश किया जा रहा था। वह मोबाइल भी नहीं रखता है। उसने जब अपने परिजन से चर्चा की तो पता चला कि वह जोधपुर में है। सूचना के बाद पुलिस दल जोधपुर पहुंचा और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रोडू बंजारा को कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर लिया है। बता दें कि इस मामले में आरोपी रोडूसिंह की पत्नी सुगनाबाई को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। महिला फिलहाल मंदसौर जेल में है।

हर बार कहता था मर जा, इसलिए कूदी
पुलिस ने बताया रोडूसिंह शराब पीने का आदि था और आए दिन पत्नी से शराब के नशे में विवाद और मारपीट किया करता था। विवाद के दौरान वह अपनी पत्नी से अक्सर कहा करता था कि तू मर जा जाकर कहीं। घटना वाले दिन उसने अपने पति की बात को दिल पर ले लिया और बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई।
विज्ञापन


विश्वास नहीं था कि बच जाऊंगी
मामले में सुगनाबाई का बयान भी सामने आया है। उसने पुलिस को बताया कि वह पति की मारपीट से तंग आ गई थी और उस दिन उसने बच्चों सहित मरने का मन बना लिया था। वह उन्हें लेकर कूदी थी उस समय उसे विश्वास नहीं था कि वह जीवित बच जाएगी। अब जब वह जीवित बच गई है तो जीना नहीं चाहती। उसे अफसोस है कि उसके सभी बच्चे मर गए। अब वह जी कर क्या करेगी।

यह था मामला
14 जुलाई की सुबह करीब 6.30 बजे सुगनाबाई पति रोडूसिंह अपने चारों बच्चों कार्तिक 2, बंटी 9, अनुष्का 7 व मुस्कान को लेकर गांव के ही कुएं में कूद गई थी। इसमें चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि सुगनाबाई को जीवित निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें