फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मंदसौर जहरीली शराब कांड में तीन और एफआईआर दर्ज, आरोपी को पकड़ने के लिए इनाम भी घोषित

Thu, 29 Jul 2021 04:54 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी का कहना है कि पुलिस अवैध शराब उत्पादन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
मंदसौर पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मंदसौर जहरीली शराब कांड मामले में तीन और प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी का कहना है कि पुलिस अवैध शराब उत्पादन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि मंदसौर जहरीली शराब कांड की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा को एसआईटी का अध्यक्ष बनाया गया है। तीन सदस्यों की टीम में दो आईपीएस अफसरों को भी शामिल किया गया है। यह एसआईटी इस मामले में जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजेगी।

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के खाखराई गांव में नकली शराब पीने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में आबकारी विभाग के एक उप निरीक्षक को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले पर कहा कि जहरीली शराब से मौत किसी हत्या से कम नहीं है। जहरीली शराब बनाने और बेचने को संगीन अपराध की श्रेणी में रखा जाए और कठोरतम सजा का प्रावधान किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें