फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए दस फीसदी सस्ती शराब देने का आदेश रद्द

Wed, 24 Nov 2021 07:22 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

24  नवंबर को महा-वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन किया जाना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंदसौर प्रशासन ने यह तरकीब निकाली था। जिला आबकारी विभाग ने मंगलवार को इसके लिए आदेश जारी किया था।
 
विज्ञापन
शराब पर छूट प्राप्त करने की चाह रखने वाले व्यक्ति को कोरोना के टीके की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में शराब पीने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर को रद्द कर दिया गया । राज्य के मंदसौर जिले में प्रशासन ने शराब पीने वाले लोगों के लिए विशेष छूट का एलान किया गया था कि उन्हें शराब 10 फीसद कम दाम पर मिलेगी। हालांकि, इसके लिए एक शर्त भी रखी गई है। शराब पर छूट प्राप्त करने की चाह रखने वाले व्यक्ति को कोरोना के टीके की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। यह व्यवस्था केवल बुधवार तक के लिए थी।

विज्ञापन


दरअसल 24  नवंबर बुधवार को महा-वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन था। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंदसौर प्रशासन ने यह तरकीब निकाली और शराब खरीदने वाले व्यक्ति को कोरोना के टीके की दोनों डोज लगे होने पर 10 फीसद छूट देने की घोषणा की। शराब खरीदने वाले व्यक्ति को दुकान पर टीके की दोनों डोज का सर्टिफिकेट भी दिखाना था। जिला आबकारी विभाग ने मंगलवार को इसके लिए आदेश जारी किया था।

प्रशासन के इस अनोखे कदम का मकसद लोगों को टीके के प्रति जागरूक करना और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों का टीकाकरण करवाना था। मंदसौर शहर के सीतामाऊ फाटक, भूनिया खेड़ी और पुराना बस स्टैंड पर स्थित तीन दुकानों में विशेष छूट पर शराब देने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, इस फैसले पर विवाद होने के बाद इसे वापस ले लिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी दुनिया के कई देशों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को उपहार आदि देने के तरीके अपनाए गए हैं।
विज्ञापन



 
 
इससे पहले मध्य प्रदेश के खंडवा में कोरोना टीके की दोनों डोज नहीं लगवाने वाले व्यक्ति को शराब नहीं देने का आदेश जारी दिया गया था। इस आदेश पर काफी विवाद भी हुआ था।  इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा था कि शराब पीने वाले लोग कभी झूठ नहीं बोलते हैं, हमेशा सच बोलते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें