फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: नारकोटिक्स विंग के कार्यवाहक निरीक्षक परिहार का निधन, गिरनार वॉटर पार्क के पास कार में मृत मिले

Thu, 18 Apr 2024 08:22 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर

सार

संजीव सिंह परिहार सुबह 9 बजे मंदिर जाने का बोलकर निकले थे। इसके बाद दो-तीन घंटे तक वापस नहीं पहुंचे। तलाश करने पर कार में वे बेहोश मिले। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। 
विज्ञापन
नारकोटिक्स विभाग के इंस्पेक्टर की लाश कार में मिली है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स विंग में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक संजीव सिंह परिहार का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनका शव कार में मिला है। बताया जाता है कि साइलेंट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संजीव सिंह परिहार सुबह 9 बजे मंदिर जाने का बोलकर निकले थे। इसके बाद दो-तीन घंटे तक वापस नहीं पहुंचे। स्टाफ ने भी उनसे संपर्क करने की बहुत कोशिश की। बाद में उनकी गाड़ी दोपहर 12 बजे गिरनार वाटर पार्क के पास मिली। इसमें वे स्टेरिंग पर मूर्छित अवस्था में मिले। बता दें कि वर्तमान में नारकोटिक्स में पदस्थ संजीव परिहार ने जिले के कई थानों में अपनी सेवाएं दीं। संजीव परिहार दलौदा थाने के प्रभारी भी रहे हैं। परिहार कई दिनों से बीमार भी चल रहे थे। 

गुरुवार सुबह वे घर से मंदिर जाने की कहकर निकले, लेकिन लंबे समय तक उनका फोन नो रिप्लाय होता रहा तो नारकोटिक्स विभाग के कर्मचारियों ने उनकी तलाश शुरू की। गिरनार वाटर पार्क के समीप उनकी कार दिखी जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उनका शरीर भी अकड़ चुका था। प्रथमदृष्टया अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें साईलेंट अटैक आया होगा, जिससे उनका निधन हुआ है। शरीर को बलिष्ठ बनाने के लिये संजीव परिहार नियमित रूप से जिम जाते थे और इसी कारण जरूरत से ज्यादा शारीरिक कसरत करने के चक्कर वे अक्सर बीमार होने लगे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनके हाथ में कुछ खरोच के निशान भी देखे गए हैं। परिहार के निधन की खबर मिलने के बाद पुलिस महकमें में सनसनी फैल गई और कलेक्टर दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधिक्षक अनुराग सुजानिया सहित प्रशासनीक अमला अस्पताल पहुंचा। परिहार के निधन का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें