फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला: जंगली हाथी की दस्तक से मची दहशत, मवई क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Fri, 13 Nov 2026 03:32 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

डिंडौरी के जंगलों से होते हुए एक वयस्क जंगली हाथी मंडला जिले की सीमा से लगे मवई क्षेत्र के जंगलों तक पहुंच गया है। हाथी की आवाजाही को देखते हुए सीमावर्ती गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
मंडला के मवई क्षेत्र के जंगलों में पहुंचा जंगली हाथी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मवई क्षेत्र के जंगलों में एक जंगली हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाथी डिंडौरी जिले के बजाग क्षेत्र के जंगलों से होते हुए रंजरा-बंजरा के जंगलों और आसपास के गांवों तक पहुंचा है। हाथी के हमले में एक ग्रामीण के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है, हालांकि वन विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार एक वयस्क हाथी को डिंडौरी जिले की सीमा में देखा गया है। विभागीय टीमें हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। हाथी के मंडला जिले की सीमा से लगे क्षेत्रों में पहुंचने की आशंका को देखते हुए जीरादोनी, मुर्ता, मसना सहित अन्य सीमावर्ती गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: सीधी: दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी से रिश्वत लेना पड़ा भारी, 50 हजार की घूस लेते छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी की मौजूदगी को लेकर आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। वन विभाग ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दे रहा है। विभाग ने लोगों से हाथी के करीब नहीं जाने और उसे किसी भी तरह से परेशान नहीं करने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाथी की लोकेशन और उसकी आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से कहा गया है कि यदि कहीं हाथी दिखाई देता है तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें। हाथी की संभावित आवाजाही को देखते हुए सीमावर्ती गांवों में सतर्कता बरती जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें