फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: गर्भस्थ शिशु की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाए इलाज में लापरवाही के आरोप

Wed, 28 Jan 2026 09:38 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मंडला जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला का बच्चा दुनिया में आने से पहले ही खो गया। स्टाफ की लापरवाही के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
मंडला जिला अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडला जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। यहां इलाज में कथित कोताही के चलते एक गर्भवती महिला ने अपने शिशु को गर्भ में ही खो दिया। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि महिला को सुबह प्रसव पीड़ा के चलते भर्ती कराया गया था लेकिन दिनभर ड्यूटी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसकी सुध नहीं ली। परिजनों का दावा है कि बार-बार मिन्नतें करने के बावजूद शिशु की हार्टबीट चेक नहीं की गई और न ही कोई आपातकालीन उपचार दिया गया। सुबह से शाम तक इंतजार कराने के बाद जब जांच हुई तो डॉक्टरों ने शिशु को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: कैबिनेट के बड़े फैसले: पचमढ़ी नजूल क्षेत्र अभयारण्य से बाहर, सिंचाई-रोजगार-वन विकास पर हजारों करोड़ की मंजूरी
विज्ञापन


शिशु की मौत की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार ने अस्पताल में नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। परिजनों ने स्पष्ट तौर पर दोषी स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने आंतरिक जांच समिति का गठन किया है। प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत है लेकिन तनाव बरकरार है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें