फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: कान्हा की मशहूर बाघिन ‘सुनैना’ (T-122) की मौत, टेरिटोरियल फाइट बनी वजह

Sun, 05 Apr 2026 08:23 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

कान्हा टाइगर रिजर्व में लोकप्रिय बाघिन ‘सुनैना’ (T-122) का शव मिलने से शोक फैल गया। प्रारंभिक जांच में दूसरे बाघ से टेरिटोरियल संघर्ष में मौत की आशंका जताई गई है। शिकार के संकेत नहीं मिले। सटीक कारण के लिए विसरा जांच जारी है, जबकि अंतिम संस्कार नियमों के तहत किया गया। 
विज्ञापन
बाघिन का शव परिक्षण करते विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडला जिले के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से एक दुखद खबर सामने आई है। सैलानियों की पसंदीदा और चर्चित बाघिन ‘सुनैना’ (T-122) का निधन हो गया है। कान्हा रेंज की कन्हारी बीट में सिझोरा रोड के पास बाघिन का शव मिला, जिससे वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर है।

विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर फील्ड डायरेक्टर रविन्द्र मणि त्रिपाठी और डॉक्टरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे इलाके की गहन जांच की गई।प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शरीर पर मिले गहरे घावों के आधार पर विशेषज्ञों का मानना है कि सुनैना की मौत दूसरे बाघ के साथ टेरिटोरियल फाइट के कारण हुई है। जांच में बाघिन के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे शिकार या अवैध गतिविधि की संभावना से फिलहाल इनकार किया गया है। हालांकि, मौत की सटीक वजह जानने के लिए विसरा सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें-  तीन मंजिला इमारत गिरने से खौफ, मलबा हटाने का कार्य जारी; देखें हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन थी ‘सुनैना’
करीब 10 साल की यह बाघिन कान्हा की सबसे लोकप्रिय बाघिनों में शामिल थी। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक उसे देखने के लिए खास तौर पर आते थे। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) के नियमों के तहत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बाघिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग ने मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

कान्हा की मशहूर बाघिन ‘सुनैना’’ (T-122) की मौत

 

कान्हा की मशहूर बाघिन ‘सुनैना’’ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें