फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: गोंगपा का बड़ा एक्शन, संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में चार पदाधिकारी छह महीने के लिए निष्कासित

Thu, 05 Mar 2026 08:23 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मंडला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में चार पदाधिकारियों को छह माह के लिए निष्कासित किया। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार और केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी को आधार बनाया गया। एक नियुक्ति भी निरस्त की गई। 
विज्ञापन
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बड़ा एक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडला जिले में गुरुवार को आयोजित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में संगठन विरोधी गतिविधियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। पार्टी ने चार पदाधिकारियों को 6 माह के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में संगठन विरोधी गतिविधियों और सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

विज्ञापन


पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठन की छवि धूमिल करने के आरोप में छिंदवाड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवीराम भलावी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण धुर्वे, किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप इनवाती और सिवनी के रावेनशाह उइके को निष्कासित किया गया है। इन सभी पर केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, 10 करोड़ की फिरौती के लिए घर पर फेंकने थे पेट्रोल बम
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम ने बताया कि 2 मार्च को छपारा और बंजारी में हुई बैठकों में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा उनके खिलाफ नारेबाजी की गई थी। इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी की गईं और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए, जिससे संगठन की साख प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर 26 फरवरी 2026 को भोपाल कार्यालय से की गई शक्ति सिंह सिसौदिया की नियुक्ति को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया और प्रदेश प्रवक्ता संतर वलारी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें