मंडला कोतवाली थाना क्षेत्र के डिंडौरी नाका में एक युवक के साथ मारपीट और चाकूबाजी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, डिंडौरी नाका क्षेत्र में किसी विवाद को लेकर चार युवकों ने पंकज ब्रम्हे पर हमला कर दिया था। इस दौरान पंकज के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।