फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े उतारकर पापा के घर के सामने धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की संपत्ति में से हिस्सा पाने के लिए इंदौर में एक युवक ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया। अपना हक पाने के लिए यह युवक पिता के घर के बाहर ही निर्वस्त्र होकर बैठ गया।
विज्ञापन


इसके बाद भी जब परिवार वालों ने उसकी बात नहीं सुनी तो उसने वहां जमकर हंगामा काटा।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कपड़े पहनाने के बाद थाने ले गई। मामले में रोचक बात ये रही कि युवक के पिता ने उसकी जमानत कराई।
विज्ञापन

संपत्ति में हिस्सा

इंदौर के श्रीनगर इलाके में बिल्डर गोपाल गुप्‍ता का परिवार रहता है।

गुप्ता का बड़ा बेटा घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देने के बाद घर के बाहर कपड़े उतारकर बैठ गया। उसका आरोप था कि डेढ़ माह पहले उसे पिता ने घर से निकाल दिया था।

वह पत्नी व बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा है। अब उसे अपने दो भाइयों के बराबर संपत्ति में हिस्सा चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें