फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे शख्स पर डाल दिया मिट्टी का ढेर, 8 घंटे बाद निकाला गया जिंदा

Tue, 19 Jun 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
मजदूर विजय विश्वकर्मा
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नौदराब्रिज हनुमान मंदिर से लगा हुआ नगर निगम का एक खाली मैदान है। इस मैदान को मिट्टी और मलबे से भरा जा रहा है। इसी मैदान में 24 साल का एक शख्स कोने में सो रहा था। तभी वहां एक डंपर आया और उसने उसपर मिट्टी डाल दी। वह पूरी रात उसी मिट्टी में दबा रहा। सुबह लगभग आठ बजे जब वहां से गुजर रहे लोगों ने कुत्तों को मिट्टी के ढेर से एक हाथ नोंचते हुए देखा तो पुलिस को लाश दबी होने की आशंका के चलते फोन किया। जिसके बाद शख्स को जिंदा बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


इस शख्स का नाम विजय विश्वकर्मा है जो पेशे से मजदूर है। दिनभर की थकान के बाद वह मैदान में सोने के लिए आया था। जिसके बाद उसके ऊपर एक डंपर मिट्टी डालकर चला गया। विजय पूरी रात उसी मिट्टी में दबा रहा। सुबह कुत्तों ने जब मिट्टी के ढेर से एक हाथ निकला देखा तो उसे नोचना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कुछ मजदूरों को बुलवाकर मिट्टी हटवाने का काम शुरू किया तो उसके नीचे से विजय बेहोशी की हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने जैसे ही उसपर पानी के छीटें डाले उसे होश आ गया। जिसके बाद पुलिस ने बिना कोई सवाल किए उसे उपचार के लिए तुरंत विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया। जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें