फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत की मिसाल: ट्रेन के नीचे फंसी लड़की को बचाया, लगा दी अपनी जान की बाजी

Sat, 12 Feb 2022 11:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के बरखेड़ी फाटक के पास एक शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बगैर ट्रैक के नीचे फंसी एक लड़की की जान बचाई। लड़की मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार कर रही थी, इसी दौरान मालगाड़ी चलने लगी। शख्स महबूब ने पटरी के नीचे घुसकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
भोपाल: पटरियों के बीच लड़की को बचाने लेटा शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के बरखेड़ी फाटक के पास एक शख्स ने अपनी जान की बाजी लगाकर एक लड़की की जिंदगी बचाई और इंसानियत की मिसाल पेश की। दरअसल लड़की रेलवे ट्रेक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से ट्रेक पार कर रही थी। इस बीच मालगाड़ी चलने लगी तो लड़की घबरा गई। यह देख तुरंत महबूब उसकी जान बचाने के लिए ट्रैक के नीचे घुसे और लड़की को लेकर पटरियों के बीच लेट गए। हादसे में लड़की और जान बचाने वाले शख्स दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना 5 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


अपनी जान की परवाह किए बगैर लड़की की जिंदगी बचाने वाले कारपेंटर महबूब का शुक्रवार को एक स्वयंसेवी संस्था ने सम्मान किया। संस्था ने महबूब को उपहार स्वरूप मोबाइल फोन दिया है। महबूब ने बताया कि वह फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। 5 फरवरी को सोनिया कॉलोनी से नमाज पढ़कर आ रहे थे। बरखेड़ी फाटक के पास एक मालगाड़ी धीरे-धीरे आकर रूक गई। वह और उनका एक दोस्त मालगाड़ी के ऊपर से निकल गए। तभी एक लड़की नीचे से निकल रही थी और इसी दौरान मालगाड़ी चलने लगी। वह घबराकर चिल्लाने लगी तभी मैं तुरंत अंदर घुस गया और लड़की को लेकर पटरी पर लेट गया। हादसे के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ चली गई। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें