फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खेत में मिला लापता अधेड़ का सिर कटा शव, तीन दिन से लापता था, आरोपियों पर 30 हजार का इनाम

Tue, 13 Feb 2024 01:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

 मृतक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर मिला है। अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या की है।  पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र के शिवरी चंदास गांव में अधेड़ का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति तीन दिन से लापता था, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को उसका शव बरामद किया गया है।  

विज्ञापन


मृतक की पहचान रघुवर सिंह पिता भद्दू सिंह (48) के रूप में हुई है। जिस खेत में उसका शव मिला है वह उसके घर से 100 मीटर दूर है।  अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर रघुवर की हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

दशगात्र में शामिल होने के लिए निकला था व्यक्ति
जानकारी के अनुसार रघुवर 9 फरवरी   की शाम को अपने रिश्तेदार के यहां दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से वह लापता थे और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच मंगलवार सुबह बकरी चरा रहे युवक ने खेत में एक शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने मृतक के हत्यारों की सूचना देने वाले को 30 हजार रुपये इनाम देने का एलान किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें