फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क एक शख्स पर कुल्हाडी बरसाता रहा युवक, लोग बनाते रहे वीडियो

Thu, 25 May 2017 08:50 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले में एक 32 वर्षीय शख्स की बीच सड़क पर तेज धारधार हथियार से हत्या कर दी गई। शख्स की पहचान मारूति रेड्डी के रूप में हुई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे और किसी ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की।
विज्ञापन


हालांकि आरोपियों ने बाद में थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि दो हमलावर ने जमीन विवाद के चलते बदले की भावना से इस पूरी घटना को अंजाम दिया।

हालांकि रेड्डी ने आरोपियों की पकड़ से बचने के लिए दौड़ भी लगाई, लेकिन वह डिवाइडर से टकरा कर गिर गया। जिसके बाद एक आरोपी ने उसका पैर पकड़ा और दूसरे ने धारधार हथियार से उस पर एक के बाद 11 वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें