फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीः किसान का एक पंखे का बिल आया 75 हजार

Thu, 05 May 2016 11:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक दिव्यांग किसान के घर का एक महीने का बिल 74962 रुपये आया तो पूरे परिवार के होश उड़ गए। परेशान किसान ने बताया कि उसके घर में एक बल्‍ब के सिवाय कुछ भी नहीं है। इतनी गर्मी में भी उसका परिवार बिना पंखे के गुजारा करता है। परेशान किसान ने अपनी फरियाद बिजली विभाग में लगाई तो उसे वहां से टरका दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर के रहने वाले लल्‍ली सिंह दोनों हाथों से अपाहिज हैं। बुधवार को वह बिजली विभाग का एक बिल लेकर कलेक्टर के जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी व्यथा बताई। 

किसान ने बताया कि वह बिल लेकर कई बार बिजली विभाग के चक्कर लगा चुका है लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार ही नहीं है। कलेक्‍टर ने किसान का बिजली बिल देखकर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें