फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला के साथ भागा प्रेमी, लोगों ने दो बहनों सहित पेड़ से बांधकर की पिटाई

Thu, 16 May 2019 10:08 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
विज्ञापन
नौ लोगों ने शख्स और उसकी दो बहनों को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के धार से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स और उसकी दो महिला कजिन, जिसमें नाबालिग भी शामिल है उन्हें पेड़ से बांधकर घंटो पीटा गया। यह घटना जिले के अर्जुन कालोनी में घटी है। शख्स कथित तौर पर एक शादीशुदा महिला के साथ भाग गया था। 

विज्ञापन


हमलावरों में महिला का पति भी शामिल था। दो लड़कियों की पिटाई और शोषण इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने महिला और उसके प्रेमी की भागने में मदद की थी। हजारों लोग तमाशलबीन खड़े नजारा देख रहे थे लेकिन किसी ने भी पीड़ितों की मदद नहीं की। लोगों ने इस बर्बरतापूर्ण कृत्य का वीडियो बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

कुछ वीडियो में नजर आ रहा है कि पुरुष और बच्चे हंस रहे हैं जबकि तीनों को बेरहमी से पीटा जा रहा है। एक लड़की हमलावरों के वार को रोकने की कोशिश करती है लेकिन बुजुर्ग शख्स उसकी बांह को मोड़ देता है जबकि एक आदमी और पुरुष उसे पीटते हैं। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें से चार फरार हैं। 
विज्ञापन


आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। सिटी एसपी संजय मुवेल ने कहा, 'हमने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उन्हें जेल भेज दिया गया है। हमें उम्मीद है कि फरार चार आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।'




मुवेल का कहना है कि मुख्य आरोपी मुकेश की पत्नी अपने प्रेमी के साथ कुछ दिनों पहले भाग गई थी। दही पुलिस स्टेशन में उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मंगलवार को उसने उसे पकड़ लिया। उसने अपनी पत्नी के प्रेमी से संपर्क किया और उससे कहा कि समझौता करने के लिए अर्जुन कालोनी आए। जब शख्स अपनी कजिन के साथ आया तो मुकेश और उसके परिवार ने कथित तौर पर लड़कियों का शोषण किया और तीनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें