फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालनपुर की बिस्किट फैक्ट्री से उत्पादन अगले साल

Wed, 31 Oct 2012 05:41 PM IST
इंदौर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालियर के पास मालनपुर के फूड पार्क में स्थापित किए जा रहे बिस्किट कारखाने में अगले साल सितंबर माह तक उत्पादन शुरू हो जाएगा। इंडियन बिस्किट मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के संचालक बी पी अग्रवाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कल संपन्न तीन दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने आए बी पी अग्रवाल ने बताया कि भिंड जिले के मालनपुर में फैक्ट्री स्थापित करने का काम प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रियागोल्ड ब्रांड के बिस्किट इस कारखाने में उत्पादित किए जाएंगे।

अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार के साथ फैक्ट्री स्थापित करने के संबंध में करार लगभग एक वर्ष पहले हुआ था और हाल में सभी आपैचारिकताएं पूरी कर ली गयी हैं। इसके बाद लगभग 22 हजार 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैक्ट्री लगाने का काम भी शुरू हो गया है। लगभग 30 करोड़ रूपयों की लागत से स्थापित इस फैक्ट्री में 70 टन बिस्किट प्रति दिन उत्पादित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें