फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजगढ़ में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, आरोपी भेजे गए जेल

Fri, 12 May 2023 03:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, साथ ही आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन
मिलावट खोरों के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले में दूध को जहर बनाने वाले मिलावटखोरों के अवैध निर्माण पर पुलिस-प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई कर उन्हें जमींदोज कर दिया। दरअसल कलेक्टर व एसपी के निर्देशन में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दूध में मिलावट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और उनके ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। उसी क्रम में राजगढ़ जिले में दो दिनों में प्रशासन व पुलिस की टीम ने नकली दूध का निर्माण करने वाले आरोपियों के दो ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की और आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


राजगढ़ एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह ने दोनों कार्रवाई को लेकर बताया कि नकली मिलावटी खाद्य सामग्री को रोकने के लिए जिला प्रशासन की टीम के साथ पुलिस टीम द्वारा ग्राम मऊ स्थित डेयरी के पीछे संचालित अवैध एवं नकली मिलावटी दूध बनाने वाले स्थान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 100 लीटर नकली व मिलावटी दूध एवं अपद्रव्य संदिग्ध मालटोस जैसा पाउडर, कास्टिंग सोडा जैसा पाउडर, एल्कोहल, स्प्रिट्स, एसिड व स्वादिष्ट रिफाइंड सोयाबीन तेल के एक लीटर के खाली छह पैकेट की जब्ती की गई एवं खाद सुरक्षा टीम द्वारा मिक्स मिल्क एवं सफेद पाउडर के नमूने लिए गए एवं मौके पर कारोबारी के पास लाइसेंस पंजीयन नहीं पाया गया। ऐसे संबंधित आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 272, 273, IPC एवं खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साथ ही आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

इसी तरह थाना कोतवाली राजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोजड़ खुर्द में भी नकली व मिलावटी दूध बनाने वाले आरोपी देवराज तोमर के खिलाफ राजस्व, पुलिस एवं खाद्य अधिकारी द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों कार्रवाई के बाद आरोपियों के अवैध रूप से किए गए निर्माण को स्थानीय व राजस्व अमले के द्वारा चिन्हित कर बुलडोजर चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें