फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुआ बड़ा हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत, 10 लोग हुए घायल

Mon, 12 Feb 2024 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

MP News: मैहर जिले में आज सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य 10 लाेग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुआ बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के रझौड़ी गांव की है। दरअसल, सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर मजदूर ग्राम पंचायत में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई और सरिया में दबने से एक महिला और एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 10 अन्य मजदूर घायल हो गए, जिसमें से कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल, पुलिस मृतकों के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें