फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: सुतली बम फोड़ते समय पैकेट में लगी आग, एक साथ बम फटने से साले व जीजा घायल

Mon, 12 Feb 2024 03:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सुतली बम फटने से साले, जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के तुरंत बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सुतली बम फोड़ते समय पैकेट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में सोमवार सुबह सुतली बम फटने से साले, जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों ने डॉक्टर को बताया कि वह आग तापते समय सुतली बम पैकेट से निकलकर हवा में उछालकर फोड़ रहे थे।

विज्ञापन


तभी अचानक पैकेट आग में गिर गया और सभी बम एक साथ ब्लास्ट हो गए, जिससे वह दोनों घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर मनीष संगतानी ने दोनों घायल नरसिंहगढ़ निवासी आकाश पिता गुठठे आदिवासी 27 वर्ष और ओमकार पिता राजू अहिरवार का इलाज शुरू कर दिया जो आपस में साले, जीजा हैं।

मामले की जांच की गई शुरू
उनके शरीर में कई जगह चोटों  के निशान हैं। डॉक्टर का कहना है की स्थिति सामान्य है, फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दूसरी तरफ घायलों को जिस प्रकार के निशान शरीर पर बने हैं वह छर्रे की तरह दिखाई दे रहे हैं। नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें