फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: देखते ही देखते आग का गोला बना ट्रक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई अपनी जान

Tue, 29 Apr 2025 06:36 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मध्यप्रदेश के मैहर में सीमेंट से लोड ट्रक में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना के बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मैहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलते ट्रक में देखते ही देखते ही आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली और स्थानीय लोगों की मदद से दमकल टीम को सूचना देकर आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रक में आग लगी वह ट्रक रीवा से कटनी की ओर जा रहा था। तभी मैहर के नेशनल हाइवे-30 पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रक में अचानक से आग लग गई। आग लगने से ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। फिलहाल, इस घटना के बाद से पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। आग लगने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए लोगों ने जूते से की पाकिस्तानी झंडे की पिटाई, पैरों तले रौंदा
विज्ञापन


चालक ने कूदकर बचाई जान
ट्रक में अचानक लगने से चालक शुभम चौधरी 24 वर्ष निवासी कचलोहा नागौद ने कूद कर अपनी जान बचाई। चालक ने जानकारी देते हुए बताया की वाहन में आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। यह ट्रक केजेएस सीमेंट प्लांट से सीमेंट लोड कर रेलवे रैक में खाली करने जा रहा था, तभी मैहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एमपी में पाकिस्तानी पिता और हिन्दुस्तानी मां के बच्चों को लेकर फंसा पेंच, पुलिस ने मांगी सलाह

इनका कहना है
इस पूरे मामले पर मैहर पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम पहुची ओर दमकल को बुलाया गया। पुलिस और दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। चालक पूरी तरह से सुरक्षित है और आंगे की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें