फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: नशे पर वार! IG गौरव सिंह ने संभाग में छेड़ा बड़ा अभियान, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Mon, 05 May 2025 05:58 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

 रीवा संभाग के नए आईजी गौरव सिंह राजपूत लगातार नशे को रोकने के लिए नए-नए कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अब ज़मीन पर भी काम शुरू हो गया है। आज मैहर जिले से "आईजी आपके द्वार - जन चौपाल" कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
नशे के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते आईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maihar News: रीवा संभाग के नए आईजी गौरव सिंह राजपूत लगातार नशे को रोकने के लिए नए-नए कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अब ज़मीन पर भी काम शुरू हो गया है। आज मैहर जिले से "आईजी आपके द्वार - जन चौपाल" कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

विज्ञापन


इस अभियान की पहली बैठक मैहर के पहाड़ी गांव में हुई, जहां ग्रामीणों को नशे के खतरे और उसके कारोबार को रोकने के तरीकों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में रीवा रेंज के आईजी गौरव सिंह राजपूत, मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक, टीआई अनिमेष द्विवेदी और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

60 जगह जाएंगे IG, खुद लेंगे जानकारी

रीवा रेंज के नए IG गौरव सिंह राजपूत ने कहा कि अब नशे के खिलाफ सिर्फ थानों तक सीमित कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि पूरे स्तर पर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे खुद 60 जनपदों (इलाकों) में जाकर लोगों से मिलेंगे, बातचीत करेंगे और अपना मोबाइल नंबर देकर सूचना लेने का सिस्टम बनाएंगे। IG ने साफ कहा कि जो लोग बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, उन पर अब सख्त कार्रवाई होगी। इस काम में आम लोगों की भी भागीदारी ज़रूरी है।
विज्ञापन


जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

इस अभियान के तहत एक हेल्पलाइन नंबर 7049123031 भी जारी किया गया है। अगर कहीं नशे का कारोबार हो रहा है, तो गांव के लोग इस नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दबंगई पर उतरा बैंक मैनेजर, जबरन उठाई कार, पुलिस बनी तमाशबीन, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित

पुलिसकर्मियों को दी कड़ी चेतावनी

मैहर में हुए कार्यक्रम के दौरान IG गौरव राजपूत ने मंच से पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "अगर आपके इलाके में नशे का सामान बिक रहा है, तो उसे रोकना आपकी जिम्मेदारी है। अगर कोई पुलिसकर्मी इसमें शामिल पाया गया, तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयंकर आंधी-तूफान में उड़ गए विवाह सम्मेलनों के टेंट, हनुमान चौराहे पर गिरा तोरण द्वार

IG के इस सख्त रुख को देखकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। लोगों को पहली बार ऐसा लगा कि कोई अफसर खुद मैदान में उतरकर बदलाव लाने आया है। IG गौरव सिंह अब नशे के कारोबारियों के लिए एक बड़ा खतरा बन गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें