फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: किशोरी की शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाह रुकवाया

Mon, 05 May 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के बाल विवाह की सूचना पर सीडब्ल्यूसी और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवाया। साथ ही दूल्हे को कोतवाली लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में कल्लू के बेटे खालिद का निकाह पड़ोस में ही रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से एक माह पहले तय हुआ था। दोनों पक्षों के शादी के कार्ड बंट चुके थे। शुक्रवार रात हल्दी की रस्म अदा की गई और शनिवार को मेंहदी की रस्म हुई। रविवार को विवाह की तैयारियां चल रही थीं। घर के बाहर टेंट सजा था और मेहमानों के लिए खाना बन रहा था। तभी किसी ने दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी।
सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों से संपर्क कर सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफयर कमेटी) के सदस्यों के साथ एसआई राजपाल, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की और लड़की का आधार कार्ड देखा तो उसमें लड़की की उम्र करीब 16 वर्ष थी। टीम ने परिजनों को बाल विवाह कानून की जानकारी दी और दूल्हा खालिद को लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि बाल विवाह की जानकारी हुई थी। सीडब्ल्यूसी टीम के साथ मौके पर जाकर बाल विवाह को रुकवाया गया। साथ ही पुलिस पूछताछ कर उचित कार्रवाई करेगी। किशोरी की मां ने बताया कि बेटी के आधार कार्ड में उम्र कम होने की उन्हें जानकारी नहीं है। उसके पति की तबीयत खराब रहती है। वह चाहते थे कि बेटी की शादी जल्दी हो जाए इसलिए उन्होंने मोहल्ले में ही लड़के को देखकर शादी तय कर दी थी। उन्हें क्या पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।
कहा कि बारातियों का इंतजाम और खाना पीना सब बेकार हो गया। इसमें उनका काफी रुपये खर्च हो चुका है। वहीं कल्लू का कहना है कि दोनों परिवार एक दूसरे को जानते थे इसलिए बेटे की शादी तय की थी। उन्हें इस झंझट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें