फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मैहर में रिश्तों का खून, 90 साल की दादी का ब्लेड से रेता गला; नशे की लत ने बना दिया हैवान

Sun, 01 Feb 2026 10:09 AM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के रेगवां गांव में नशे के आदी युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी 90 वर्षीय दादी पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के रेगवां गांव में शनिवार देर रात को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मूल्यों को झकझोर कर रख दिया। यहां नशे की लत से जूझ रहे एक युवक ने मामूली विवाद में अपनी ही 90 वर्षीय दादी पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


घर में आराम कर रही थी बुजुर्ग, तभी हुआ हमला
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला फूलनबाई पति मोहनलाल दाहिया शनिवार सुबह लगभग 11 बजे अपने घर पर विश्राम कर रही थीं। इसी दौरान उनका पोता चिंटू दाहिया (उम्र 23 वर्ष) वहां पहुंचा और उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब दादी ने पैसे देने से मना किया, तो युवक आपा खो बैठा और ब्लेड से उनके गले पर वार कर दिया।

चीख सुनकर पहुंचे परिजन, आरोपी फरार
हमले के बाद फूलनबाई की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था। परिजनों ने तत्काल घायल बुजुर्ग महिला को अमदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मैहर से सतना जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नशे की आदत बनी अपराध की जड़
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक लंबे समय से नशे का आदी है और अक्सर घर में पैसों को लेकर विवाद करता था। घटना के पीछे भी शराब के लिए पैसे न मिलना ही मुख्य कारण माना जा रहा है। अमदरा थाना पुलिस ने आरोपी चिंटू दाहिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296बी, 118(1) और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में इजाफा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री के वारिसों को झटका, कोर्ट ने कहा- अपंजीकृत सेल डीड से न मालिकाना हक मिलता है न स्टे
विज्ञापन


एसपी ने बताया आरोपी की तलाश जारी
मैहर जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि रेगवां गांव में एक बुजुर्ग महिला पर उसके पोते द्वारा ब्लेड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी नशे की हालत में था और शराब के लिए पैसे मांग रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें