फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: मैहर में नो फ्लाई जोन घोषित, मोहन भागवत के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

Fri, 03 Oct 2025 11:14 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मैहर में 4 अक्टूबर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरे तहसील क्षेत्र को सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक नो फ्लाई जोन घोषित किया है। ड्रोन, पैराग्लाइडर व हवाई गतिविधियों पर रोक रहेगी। सुरक्षा कड़ी की गई है, आदेश उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मोहन भागवत, सरसंघचालक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के दौरे को लेकर मैहर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रानी बाटड ने बड़ा कदम उठाते हुए 4 अक्टूबर को संपूर्ण मैहर तहसील क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया है। ये 4 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा। आदेश के मुताबिक ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून सहित सभी हवाई गतिविधियों पर रोक रहेगी। मैहर तहसील क्षेत्र को रेड जोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई होगी।

मोहन भागवत का कार्यक्रम
सूत्रों के मुताबिक, संघ प्रमुख मोहन भागवत 4 अक्टूबर को सुबह मां शारदा देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह संघ कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे उचेहरा होते हुए सतना के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


प्रशासन का रुख
कलेक्टर रानी बाटड ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की ड्रोन या अन्य उड़ान गतिविधि से परहेज करें।

 

मैहर में नो फाइलिंग जॉन हुआ एक्टिव

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें