फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: बड़े ने सोते समय कुल्हाड़ी से अलग कर दी छोटे भाई की गर्दन, शादी का रिश्ता बना भयानक मौत की वजह

Mon, 05 May 2025 11:36 AM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

जब बलराम सो रहा था, तब आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के देवरी कला गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई का गला काटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब छोटा भाई घर में सो रहा था। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal Love Jihad: बलात्कार और ब्लैकमेलिंग पीड़ितों से राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम मिली, हालात पर ली जानकारी

छोटे भाई के विवाह से था नाराज
जानकारी के मुताबिक आरोपी का एक लड़की से विवाह तय हुआ था, लेकिन पढ़ी-लिखी न होने का हवाला देकर अरोपी ने विवाह करने से मना कर दिया तो परिजनों ने छोटे भाई बलराम (23 वर्ष) से उसकी शादी कर दी। तभी से शांता नाराज था। करीब एक साल गुजर जाने के बाद भी उसकी नाराजगी दूर नहीं हुई। बीते रविवार की दोपहर अरोपी ने मौका देखकर सोते समय अपने छोटे भाई का गला कुल्हाड़ी से काट दिया और गर्दन धड़ से अलग कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शादी समारोह में दिखा दिग्विजय सिंह का अलग अंदाज, मेहमानों संग किया डांस, वीडियो वायरल

परिजनों से पूछताछ
रामनगर थाना प्रभारी टीकाराम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीबद्ध कर लिया गया है। परिजनों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं, आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें