फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: बारिश में बीएसएनएल की दीवार गिरी, लड़की और गाय की मौत, शिकायत के बाद भी नहीं दिया था ध्यान

Fri, 25 Jul 2025 09:06 AM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
विज्ञापन
photo
विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर 14 में गुरुवार रात बीएसएनएल कंपनी की जर्जर दीवार भारी बारिश के चलते ढह गई। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, साथ ही एक गाय की भी जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस दीवार की जर्जर स्थिति को लेकर प्रशासन को कई बारसूचित किया गया था, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। भारी बारिश के बाद दीवार गिर गई, जिससे एक बच्ची और गाय की मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जीजा बना 'जल्लाद', पति से अलग रह रही साली का उजाड़ा परिवार; बच्चों की हत्या की खौफनाक कहानी

गली में फैला मलबा और कीचड़
घटना के बाद गली में चारों ओर मलबा, कीचड़ और टूटे हुए ईंट-पत्थरों का अंबार लग गया। परिजन और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने शिकायत पर संज्ञान लिया होता, तो यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'क्या दिन थे, मैं नहीं जी पा रही', इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद मिले मां-बेटी के शव; दो दिन पहले पति ने दी थी जान
 
मौके पर पुलिस-प्रशासन मौजूद
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शेष बची दीवार को जल्द से जल्द हटाया जाए, नहीं तो फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
 

 

 

 

photo

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें