फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: देश के 85 नये केंद्रीय विद्यालयों की सूची में मैहर भी, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होगा विद्यालय

Fri, 30 Jan 2026 10:23 AM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

भारत सरकार ने मैहर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है, जो सत्र 2026-27 से शुरू होगा। प्रारंभिक संचालन यात्री निवास भवन में होगा। इससे मैहर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण केंद्रीय शिक्षा प्रणाली का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
मैहर को केन्द्रीय विद्यालय की सौगात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा के क्षेत्र में मैहर को एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिली है। भारत सरकार ने मैहर में केंद्रीय विद्यालय (केवी) की स्थापना को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। यह विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रारंभ होगा। खास बात यह है कि देशभर में स्वीकृत 85 नये केंद्रीय विद्यालयों की सूची में मैहर का नाम भी शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन


यात्री निवास भवन में होगा अस्थायी संचालन
प्रारंभिक चरण में केंद्रीय विद्यालय का संचालन यात्री निवास भवन में अस्थायी रूप से किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं और शैक्षणिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल मिल सके। प्रशासनिक स्तर पर विद्यालय संचालन से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया भी होगी शुरू
अस्थायी संचालन के साथ-साथ भविष्य में केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया भी नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएगी। इसके लिए भूमि चयन और अन्य औपचारिकताओं को लेकर संबंधित विभागों के बीच समन्वय किया जा रहा है। स्थायी भवन बनने के बाद विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन


मैहर और आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से मैहर सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्रों को केंद्रीय शिक्षा प्रणाली का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों अर्धसैनिक बलों सुरक्षा बलों के बच्चों के लिए यह विद्यालय बड़ी राहत साबित होगा। साथ ही स्थानीय विद्यार्थियों के लिए भी गुणवत्ता-युक्त शिक्षा का एक नया विकल्प खुलेगा।

ये भी पढ़ें- जहरीला खाना खिलाकर पांच स्ट्रीट डॉग्स को उतारा मौत के घाट, मासूम पिल्ले को भी नहीं बख्शा
विज्ञापन


शहर में खुशी का माहौल
केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति की खबर सामने आते ही मैहर शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इससे मैहर की शैक्षणिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी और भविष्य में विद्यार्थियों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी।कुल मिलाकर, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना मैहर के लिए केवल एक स्कूल नहीं, बल्कि शिक्षा, अवसर और विकास की नई शुरुआत मानी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें