फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar Bus Accident: प्रयागराज से नागपुर जा रही तेज रफ्तार बस खड़े डंपर में घुसी, नौ की मौत, ऐसे निकाले गए शव

Sun, 29 Sep 2024 09:20 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

MP Maihar Road Accident Today: हादसा मैहर जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र में हुआ। जहां, सड़क किनारे खड़े डंपर में बस घुस गई है। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार ज्यादा थी, जिस कारण चालक उस पर काबू नहीं पा सका। हादसे में अब नौ लोगों की मौत हो गई। इससे पहले मौके पर ही छह मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मैहर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बस एक डंपर से टकरा गई है। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। बस के अंदर फंसे मृतकों का शव रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया। तीन गंभीर घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक कुल नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 21 लोग घायल हैं।  

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार हादसा मैहर जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र में हुआ। जहां, सड़क किनारे खड़े डंपर में बस घुस गई है। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार ज्यादा थी, जिस कारण चालक उस पर काबू नहीं पा सका।  घटना की सूचना मिलते ही मैहर जिले के पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के आला अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने तुरंत घायल यात्रियों को मैहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। वहीं, रास्ते में पत्थर लोड कर सड़क किनारे एक हाइवा (डंपर) खड़ा था, जिससे वह टकरा गई। हादसे के बाद बस के अंदर फंसे मृतकों के शव को जेसीबी कटर के जरिए बाहर निकाला गया। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया की बस हाइवा से टकराई है। घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे।  तीन यात्रियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें