फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar: ममता हुई शर्मसार, नवजात बच्ची को बोरी में बंद कर झाड़ियों में फेंक गई निर्दयी मां

Wed, 07 Aug 2024 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मैहर के देवी जी चौकी अंतर्गत उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर किनारे राहगीर को रोता बिलखता जीवित अवस्था में दो दिन का एक नवजात मिला।  पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है हालांकि अब तक नवजात के परिजनों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर में ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक मां ने अपने जिगर के टुकड़े को देवी जी चौकी अंतर्गत बांधा नहर के किनारे बोरी में बंद कर फेंक दिया। बोरी में बंद बच्ची काफी देर तक जिंदगी से जंग लड़ती रही। जब बच्ची के रोने की आवाज महिला ने सुनी तो वे उसे देवी जी चौकी में लेकर पहुंची जहां पुलिस की सहायता से मैहर सरकारी अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मैहर के देवी जी चौकी अंतर्गत उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर किनारे राहगीर को रोता बिलखता जीवित अवस्था में दो दिन का एक नवजात मिला। इसके बाद राहगीर स्थानीय पुलिस के पास पहुंचा पुलिस के मदद से नवजात को सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। जहां डॉक्टर टीम के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है हालांकि अब तक नवजात के परिजनों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।

राहगीर इंद्रपाल कुशवाहा ने बताया कि बुधवार की दोपहर बांधा पुल ओर पत्नी गई हुई थी। तभी झाड़ियों में नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई देने पर पास से जाकर देखा। नवजात बालिका बोरी में बंद के पड़ी हुई थी। उसको उठाकर देवी की चौकी लेकर पहुंचे जहां पुलिस के सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर सुदीव अवादिया ने कहा कि बच्ची की हालत स्वस्थ है। इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें