फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती 

Thu, 27 Aug 2020 09:11 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
महेंद्र सिंह सोलंकी - फोटो : @MahendraForBJP
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।' उन्होंने आगे लिखा कि, डॉक्टर्स की सलाह पर चिरायु अस्पताल भोपाल में भर्ती हुआ हूं।

विज्ञापन

 


राज्य में अब तक छह मंत्री कोरोना पॉजिटिव
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में अब तक छह मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरविंद भदौरिया (सहकारिता मंत्री), तुलसी सिलावट (जल संसाधन मंत्री), रामखेलावन पटेल (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री), विश्वास सारंग (चिकित्सा शिक्षा मंत्री) और मोहन यादव (उच्च शिक्षा मंत्री) शामिल हैं। हालांकि, ये सभी उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें