मध्यप्रदेश के देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।' उन्होंने आगे लिखा कि, डॉक्टर्स की सलाह पर चिरायु अस्पताल भोपाल में भर्ती हुआ हूं।