फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh News: बर्फानी आश्रम के महंत बालयोगी पर महिला मजदूर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Oct 2022 09:41 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनुपपुर

सार

मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले की धर्मनगरी अमरकंटक पाखंडी योगी और बाबाओं से भरी पड़ी है। यहां के बर्फानी आश्रम के संरक्षक आचार्य लक्ष्मण दास बालयोगी का नाम सामने आ रहा है। उन पर शारीरिक शोषण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
लक्ष्मण दास बालयोगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में अमरकंटक स्थित बर्फानी आश्रम के महंत महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बालयोगी पर आश्रम की महिला मजदूर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महंत कांग्रेस के संगठनों से जुडे हैं। अमरकंटक पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि आश्रम में काम करने वाली 42 साल की एक महिला ने शिकायत में कहा, वह डिंडौरी जिले की रहने वाली है। पति के निधन के बाद साल 2017 में आश्रम में मजदूरी करने आई थी। एक दिन महंत ने धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि पिछले पांच साल से महंत उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। उसे अमरकंटक से दूर आश्रम में भी रखा गया। विरोध करने पर आश्रम के कर्मचारियों ने उसे धमकाया।

विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं महंत...
महंत बालयोगी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे कांग्रेस के पिछ़़डा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे अखिल भारतीय छत्तसीगढ़ संघ समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। बालयोगी ने साल 2018 में कोतमा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अमरकंटक के थाना प्रभारी विशाखा उरैदी ने बताया, महिला ने बर्फानी आश्रम के महंत के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। अपराध दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


बदनामी के डर से महिला को किया अमरकंटक से दूर...
कई साल तक लगातार शारीरिक शोषण करने के लिए बाल योगी द्वारा पीड़ित महिला को अमरकंटक से 40 किलोमीटर दूर रखा गया। परिवार से अलग अकेले हो जाने के कारण महिला बहुत डरी हुई थी। लक्ष्मण दास बाल योगी डराकर कहता था कि किसी से कुछ नहीं कहना तुम आदिवासी औरत हो तुम्हारी कोई नहीं सुनेगा मैं पैसे वाला हूं। मैं जो चाहूं वो कर सकता हूं, जिस डर के कारण महिला आश्रम में रह कर काम करने लगी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें