फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रघुवंशी समाज के महंत कनक बिहारी दास का सड़क हादसे में निधन, छिंदवाड़ा लौट रहे थे

Mon, 17 Apr 2023 03:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

बरमान से छिंदवाड़ा लौट रहे रघुवंशी समाज के महंत कनक बिहारी दास का सोमवार सुबह आठ बजे सड़क हादसे में निधन हो गया। बाइक को बचाने के चक्कर में ड्राइवर का स्टीयरिंग पर नियंत्रण छूट गया और कार पलट गई। 
 
विज्ञापन
रघुवंशी समाज के महंत कनक बिहारी दास का सड़क दुर्घटना में निधन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रघुवंशी समाज के महंत कनक बिहारी दास जी महाराज का सोमवार सुबह आठ बजे नरसिंहपुर के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। वह बरमान से छिंदवाड़ा लौट रहे थे। उनकी कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे महंत कनक बिहारी दास जी को गंभीर चोट आई और उनका मौके पर ही निधन हो गया। महाराज के एक शिष्य विश्राम रघुवंशी की भी मौत हो गई। हादसे में उनका ड्राइवर रूपलाल गंभीर रूप से घायल है। ड्राइवर रूपलाल को गंभीर चोट आई है, जिसे नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महंत के निधन पर शोक प्रकट किया है। 

विज्ञापन


बरमान से लौट रहे थे नोनी कला मंदिर
चांद के प्रसिद्ध नोनी कला मंदिर से उनका गहरा लगाव था। वह काफी लंबे समय से यहीं पर विराजमान थी। ऐसे में यहां भव्य नर्मदा पुराण कथा चल रही थी। इसके प्रमुख आयोजन में वह आज शामिल होने वाले थे। सागर-नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अशोकनगर से छिंदवाड़ा जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान ग्राम सगरी के पास एक दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार इस कदर पलटी कि उसमें मौजूद श्रद्धालु जख्मी हो गए। महंत श्री के साथ उनके एक भक्त की भी मौत हो गई। 

रघुवंशी समाज में शोक की लहर
महेंद्र कनक बिहारी दास जी महाराज के निधन की खबर लगते ही रघुवंशी समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कनक बिहारी जी रघुवंशी समाज के गौरव कहलाते थे। जैसे ही उनके निधन की खबर लोगों को लगी, काफी संख्या में लोग करेली-बरमान के लिए रवाना हो गए। करेली अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। 
विज्ञापन




अयोध्या में 9009 कुंडीय महायज्ञ की कर रहे थे तैयारी
भगवान श्री राम की भक्ति में लीन रहने वाले महंत कनक बिहारी दास जी महाराज 2024 में फरवरी महीने में श्रीराम महायज्ञ कराने जा रहे थे। इसकी तैयारियों को लेकर ही नरसिंहपुर गए थे। लौटते समय समय वह इस हादसे का शिकार हो गए। उनके निधन से छिंदवाड़ा में रहने वाले उनके सैकड़ों भक्तों में शोक की लहर है। महंत ने 2021 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 करोड़ रुपये की राशि का चेक सौंपा था। यह राशि रघुवंशी समाज के भक्तों से एकत्र करके मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में समर्पित की थी। 

छिंदवाड़ा, विदिशा, गुना और अयोध्या में है शिष्य
महंत कनक बिहारी दास जी महाराज मूलतः विदिशा के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से लोनीकला श्रीराम जानकी मंदिर में ही रह रहे थे। वे लगातार विदिशा, गुना और अयोध्या में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होते थे। उनके हजारों शिष्य है, जो महाराज श्री के निधन की खबर लगते ही छिंदवाड़ा पहुंचने लगे हैं। 

नकुल नाथ ने ट्वीट कर जताया दुख
कनक दास जी महाराज के निधन की खबर लगते ही सांसद नकुल नाथ ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परम पूजनीय संत, यज्ञ सम्राट 1008 श्री कनकबिहारी महाराज जी के देवलोकगमन का अत्यंत हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। गुरुदेव जी के शिष्यों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। आपका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शिष्यों को दुःख सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें