फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: 28 मार्च से गेहूं खरीदी होगी शुरू, गड़बड़ी रोकने बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था

Fri, 25 Mar 2022 12:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू कर रही है। इंदौर-उज्जैन संभाग में 28 मार्च से खरीदी प्रारंभ होगी। वहीं, नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, भोपाल और चंबल संभाग में 4 अप्रैल से खरीदी की जाएगी। खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू होगी।
 
विज्ञापन
जनसंपर्क कार्यालय में मंत्री बिसाहूलाल और अरविंद सिंह भदौरिया की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू कर रही है। इंदौर-उज्जैन संभाग में 28 मार्च से खरीदी प्रारंभ होगी। वहीं, नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, भोपाल और चंबल संभाग में 4 अप्रैल से खरीदी की जाएगी। खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन

 
जनसंपर्क कार्यालय में गुरुवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह और सहकारिता मंत्री डॉक्टर अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी। इसके लिए शासन ने पंजीयन से लेकर भुगतान तक की पारदर्शी व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष से 40 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च से 10 मई 2022 और 4 अप्रैल से 16 मई तक खरीदी की जाएगी। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पिछले वर्ष की तरफ इस वर्ष 4663 केंद्र बनाए गए है। इसके अलावा गोदामों पर अलग से खरीदी की व्यवस्था की जाएगी। मंत्री ने बताया कि भुगतान के लिए आधार से खातों को लिंक किया गया है, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो।
 
गड़बड़ी रोकने बायोमेट्रिक सत्यापन
मंत्री ने बताया कि खरीदी में गड़बड़ी रोकने और वास्तविक किसानों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आधार नंबर आधारित बायोमेट्रिक/ ओटीपी सत्यापन के आधार पर पंजीयन की व्यवस्था की गई थी। इसमें 41 प्रतिशत बायोमेट्रिक सत्यापन से पंजीयन किया गया। शारीरिक रूप से अक्षम, बुजुर्ग किसान और जिनके पास आधार नंबर नहीं था, उन्हें नामिनी के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इस सुविधा का लाभ 28 हजार 298 किसानों ने लिया। गेहूं खरीदी के लिए 19 लाख 81 हजार किसानों ने पंजीयन कराया। जो पिछले वर्ष का 80 प्रतिशत है। इसमें कुल रकबा 42.24 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले वर्ष से 84 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

 
यह भी सुविधा
किसानों को फसल बेचने के लिए एसएमएस की प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। अब वे स्वयं स्लॉट बुकिंग कर अपनी पसंद के उपार्जन केंद्र और विक्रय के लिए तारीख और समय का चयन कर सकेंगे। खरीदी सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे और दो बजे से 6 बजे तक होगी। फसल बेचने के लिए स्लॉट की वैधता 3 कार्य दिवस रहेगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें