प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। खजुराहो में रात का तापमान प्रदेशभर में सबसे कम रहा। यहां बीती रात 8.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जो सोमवार रात से 1.6 डिग्री कम रहा। इसके अलावा होशंगाबाद में बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा, जो प्रदेशभर में सबसे ज्यादा है।
राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार के मुकाबले 1.2 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रीवा (9.2), पचमढ़ी (9), नौगाव (9.5), उमरिया (9.5), खजुराहो में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। इंदौर और उज्जैन का न्यूनतम तापमान 15.6 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। रीवा, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य, शहडोल-इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से कम, और शेष संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।