फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: बाल-बाल बचे मंत्री तुलसी सिलावट, देवास बाइपास पर उनकी कार को ट्रक ने मारी टक्कर

Wed, 17 Aug 2022 01:10 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। कार के ड्राइवर ने देवास के औद्योगिक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हैं। देवास बाइपास पर एक ट्रक ने उनकी सरकारी कार में टक्कर मारी थी। कार के ड्राइवर ने देवास के औद्योगिक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। मंत्री के सुरक्षा काफिले में शामिल जवान, अफसर और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट की सरकारी कार को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। उसे दौरान ये अपने परिवार के सदस्यों के साथ भोपाल जा रहे थे। अच्छी बात रही कि सभी बाल-बाल बच गए है। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे देवास बाईपास रोड पर हुई। 

पुलिस अधीक्षक शिवदयाल ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट की कार को मंगलवार रात देवास जिले में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जब वह अपने परिवार के साथ भोपाल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रक ने मंत्री की कार को साइड से टक्कर मारी थी। जिससे वाहन का बायीं ओर का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। सिलावट राज्य के जल संसाधन मंत्री हैं और इंदौर जिले के सांवेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें