फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: पन्ना में उत्तर प्रदेश के मजदूर ने खोद निकाला 4.57 कैरेट का हीरा, कीमत करीब 10 लाख रुपये

Thu, 10 Feb 2022 02:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

मध्य प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध पन्ना की उथली खदान में उत्तर प्रदेश के एक मजदूर  ने 4.57 कैरेट का हीरा खोद निकाला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
पन्ना में राणा प्रताप सिंह ने यह हीरा खोद निकाला है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पन्ना में विश्व प्रसिद्ध खदानें हैं, जो हीरे उगलती है। उत्तर प्रदेश के एक मजदूर ने भरखा इलाके में 4.57 कैरेट का हीरा खोद निकाला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में  उत्तर प्रदेश के एक शख्स राणा प्रताप सिंह ने भरखा इलाके में 4.57 कैरेट का हीरा खोदने में कामयाबी पाई है। सिंह ने हीरा खुदाई के लिए जमीन लीज पर ली थी और पिछले हफ्ते किस्मत ने उसका साथ दिया, जब उसकी जमीन से 4.57 कैरेट का हीरा निकला। इस हीरे की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस हीरे की नीलामी 24 फरवरी को होगी। 11.5 प्रतिशत रॉयल्टी काटने के बाद बची हुई रकम रामा प्रताप सिंह को दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें