फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर अनूठी सजा, किसी को नागिन डांस, किसी को मेंढक दौड़ की सजा

Thu, 20 May 2021 10:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया/भिण्ड 

सार

मप्र के दतिया व भिंड जिलों में, जो लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर आ रहे हैं, उन्हें हल्की-फुल्की सजा व हिदायत दी जा रही है, ताकि वे दोबारा ऐसी गलती न करें। 
 
विज्ञापन
nagin dance
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दतिया एवं भिण्ड जिलों में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को पुलिस अनूठी सजा दे रही है। कुछ से नागिन डांस कराया जा रहा है तो कुछ से मेंढक दौड़ लगवाई जा रही है।

विज्ञापन


दतिया जिले के राजगढ़ चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान घर से बेवजह निकल रहे लोगों को सजा के तौर पर पहले उठक-बैठक लगवाई और उसके बाद नागिन डांस करवाया। पुलिसकर्मियों ने फिर उन्हें समझा-बुझाकर छोड़ दिया। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया है।

कुछ लोगों को भेजा जा रहा अस्थाई जेल
राजगढ़ चौकी प्रभारी वाई एस तोमर ने बृहस्पतिवार को बताया कि बार-बार समझाने पर भी लोग अपने घरों से बेवजह बाहर निकल रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए हम कई तरीके अपना रहे हैं। उन्होंन कहा कि हम लोगों को इस बात को भी समझाने के प्रयास कर रहे हैं कि वे बेवजह घर से बाहर ना निकलें। उन्होंने बताया कि हम घर से बेवजह बाहर निकल रहे लोगों को सजा के तौर पर उठक-बैठक लगवाना, राम नाम लिखवाना, मुर्गा बनाना, उनकी आरती उतारना, अस्थाई जेल में भेजे जाने और डांस करवाने जैसी सजाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


दूल्हे व टेंट वाले के खिलाफ केस दर्ज
उधर, भिंड के उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) मोती लाल कुशवाहा ने बताया कि जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर ऊमरी थानाक्षेत्र के ग्राम सुल्तान सिंह के पुरा में शासकीय छात्रावास भवन में बुधवार को दूल्हा मुकेश जाटव (25) का फलदान एवं लगुन कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस आयोजन स्थल पर पहुंची तो पाया कि वहां पर करीब 200 लोग आयोजन में खाना खा रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए दूल्हा मुकेश जाटव (निवासी सुल्तान सिंह का पुरा) एवं टेंट संचालक राजेन्द्र जाटव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास के अधीक्षक के विरुद्ध इस कार्यक्रम की शासकीय छात्रावास भवन में अनुमति दिए जाने की जांच की जा रही है। यदि वह दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें