फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: खुले में शौच करने पर दो बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, हत्यारा बोला- भगवान ने दिया था आदेश

Wed, 25 Sep 2019 12:29 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के भावखेड़ी गांव में बुधवार को पंचायत भवन के सामने शौच करने के आरोप में दो बच्चों को दो लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। सिरसौद पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर एस धाकड़ ने बताया कि यह घटना सुबह भावखेड़ी गांव में हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों रोशनी (12) और अविनाश (10) को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धाकड़ ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिनकी मौत हुई है वो रिश्ते में बुआ-भतीजे लगते हैं और दोनों ही नाबालिग हैं।

हत्यारा बोला- भगवान ने दिया था आदेश
पुलिस के अनुसार जब आरोपी हाकिम यादव से इस मामले में पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने पागलपन का ढोंग शुरू कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि, मुझे रात में सपना आया था, जिसमें भगवान ने कहा कि राक्षसों का संहार करना है, तो मैंने कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें