फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: पुलिस के डर से भागते-भागते कुएं में जा गिरा चोर

Tue, 10 Oct 2017 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के नीमच में एक शख्स कुएं में जा गिरा कथित रूप से वह शख्स एक घर में चोरी करने आया था और इलाके में मौजूद पुलिस की गाड़ी को देखकर वहां से भागने लगा और इसी सब के बीच वह एक कुएं में जा गिरा। 
विज्ञापन


जिस शख्स को चोर बताया जा रहा है उसका नाम कमलेश है। कथित रूप से वह इलाके में मौजूद माता मंदिर के पास चोरी करने गया था। पुलिस ने गांववालों की मदद से चोर को निकाला और उसे पकड़कर थाने ले गए।

पढ़ें: घर के बाहर से चोरी हुई चप्पल, FIR दर्ज कर खोजबीन में लगी पुलिस

खबरों के मुताबिक, चोर के कुंए में गिरने के बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी क्योंकि गांववाले उसे देखना चाहते थे। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को काबू किया। 
विज्ञापन


शख्स वहां पहले भी चोरी करने आता रहा है या नहीं इस बारे में फिलहाल पता नहीं लग सका है, चोर को छोड़ दिया गया या नहीं इसकी भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें