फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी और शाह की नकल करना युवक को पड़ा महंगा, मिमिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पकड़ा

Tue, 19 Apr 2022 11:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

 एमपी के जबलपुर में एक युवक को दोस्तों के बीच पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की चाल की नकल करना महंगा पड़ गया। युवक का मिमिक्री करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मिमिक्री करने वाला युवक आदिल अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मिमिक्री करना भारी महंगा पड़ गया। युवक अपने दोस्तों के बीच पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की नकल कर रहा था। इस दौरान मिमिक्री का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने युवक को वीडियो के आधार पर हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जबलपुर के ओमती थाने के पास रहने वाला आदिल अली अपने दोस्तों के बीच मोदी और शाह की चाल की नकल कर रहा था। इसी दौरान उसके दोस्तों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद ओमती पुलिस ने संज्ञान लिया और आदिल को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने पीएम और गृहमंत्री की नकल करते हुए उन्हें अपशब्द भी कहे, वहीं इस दौरान युवक के दोस्तों के हंसने की आवाज भी वीडियो में आ रही है। 

ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि छोटी ओमती निवासी आदिल अली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मिमिक्री कर रहा था। जो कि अशोभनीय है। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप पर इसका वीडियो आया था। हमने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें