फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: प्यार में लांघी रिश्तों की सीमा, राजगढ़ में चचेरी बहन की जानलेवा जिद, 'शादी भाई से ही करूंगी'

Wed, 29 Jun 2022 10:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले में एक लड़की अपने भाई से शादी की जिद कर बैठी है। बुधवार को लड़की, लड़के से मिलने गई थी, जब इसकी जानकारी घर वालों को लगी तो उन्होंने लड़के को पेड़ से बांधकर मार पीट की। घटना का पता चलने के बाद लड़की ने जहर खा लिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
भाई से शादी करने की जिद पर अड़ी बहन। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक बहन अपने भाई से शादी करने की जिद पर अड़ गई है। परिजनों के ना मानने पर लड़की ने जहर खाकर जान देने की कोशिश भी की, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


मामला राजगढ़ जिले के एक गांव का है। यहां 18 साल की लड़की की नजदीक के गांव के रहने वाले लड़के से पहले दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। बुधवार को लड़की अपने घर से कहीं जाने की बात कहकर लड़के से मिलने निकली थी। लड़का भी घर से लड़की से मिलने के लिए अपने दोस्त के साथ निकला था। लड़की के घर से गायब होने के बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश की और जालपा मंदिर के पास उसे लड़के के साथ पकड़ लिया। परिजनों ने लड़के और उसके दोस्त को ग्रामीणों की मदद से गांव के बाहर पेड़ से बांध दिया और दोनों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों को छुड़ाया और कोतवाली ले गई। वहीं, इस घटना से नाराज लड़की ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अस्पताल में खुलासा हुआ कि लड़का और लड़की दोनों रिश्ते में भाई बहन हैं, लड़की जेठानी की और लड़का देवरानी का है। लड़के के पिता ने कहा कि जिसे रस्सी से पेड़ से बांधे रखा, वहां मेरा बेटा है। लड़का और लड़की दोनों भाई बहन हैं। लड़की की मां मेरी भाभी है।

पकड़े गए दोनों लड़कों का कहना है कि लड़की के घर वालों ने उन दोनों को शाम चार बजे पेड़ से बांधा और रात 9:45 बजे तक बांधे रखा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रात में पहुंचकर दोनों युवकों को छुड़ाया और जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली लेकर आई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भाई से शादी की जिद में अड़ी लड़की
जहर खाने के बाद लड़की अस्पताल में भर्ती है। उसका कहना है कि वह उसी लड़के से शादी करेगी। ऐसा नहीं होने पर जान दे देगी। फिलहाल पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले पर राजगढ़ पुलिस चौकी के ASI गुलाब सिंह ने कहा कि एक लड़की जहर खाकर आई है। वह लड़के से प्यार करती है। इस मामले में सभी के बयान दर्ज कर कोतवाली भेजेंगे। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रस्सी से दोनों लड़कों को पेड़ से बांधे रखा, ऐसा वीडियो संज्ञान में नहीं आया। ऐसा जांच में आता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें