फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: पन्ना की धरती ने फिर उगला हीरा, लाखों का रत्न पाकर मजदूर की किस्मत चमकी

Wed, 08 Jun 2022 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

हीरापुर टपरियन के रहने वाले अरविंद पिता रज्जन कोंदर ने हाल ही में सरकारी हीरा कार्यालय में आवेदन किया और एक हीरा खदान का पट्टा स्वीकृत करवाया था। लगातार मेहनत करने के बाद उसे जेम क्वालिटी का हीरा मिला है, जिसकी कीमत लाखों में है।
विज्ञापन
हीरापुर टपरियन के रहने वाले अरविंद कोंदर को हीरा मिला है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश का पन्ना हीरा खदानों के लिए प्रसिद्ध है। कई मजदूरों की किस्मत यहां की धरती ने बदली है। अब हीरापुर टपरियन के रहने वाले अरविंद कोंदर को हीरा मिला है। अगली नीलामी में इसे रखा जाएगा। हीरे की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार हीरापुर टपरियन के रहने वाले अरविंद पिता रज्जन कोंदर ने हाल ही में सरकारी हीरा कार्यालय में आवेदन किया और एक हीरा खदान का पट्टा स्वीकृत करवाया था। लगातार मेहनत करने के बाद उसे जेम क्वालिटी का हीरा मिला है, जिसकी कीमत लाखों में है। हीरे की उथली खदान से निकले 5 कैरेट 70 सेंड के उज्जवल किस्म के हीरे की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। अरविंद ने हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया है।
 
हीरा विभाग के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि यह जेम क्वालिटी का हीरा है। आने वाली नीलामी में इस हीरे को रखा जाएगा। वहीं, 1 जून से अभी तक हीरा विभाग में करीब 5 छोटे-बड़े हीरे जमा किए गए हैं। इन सब हीरों को आने वाली नीलामी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें